Wednesday, September 7, 2011

सचिन की जगह लेना मेरे लिए गर्व की बात: बद्रीनाथ

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जगह इंग्लैंड दौरे में वनडे सीरीज के लिए टीम में बुलाए गए तमिलनाडु के बल्लेबाज सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ ने कहा है कि इस महानतम बल्लेबाज के बदले टीम में स्थान पाकर वह खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पैर के अंगूठे में चोट के कारण दौरे से बाहर हो चुके सचिन की जगह टीम में शामिल किये जाने की घोषणा के बाद बद्रीनाथ ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट टि्वटर पर लिखा कि दूसरी बार मुझे दुनिया के महानतम बल्लेबाज की जगह भरने के लिए टीम में बुलाया जा रहा है। यह बड़े ही गर्व की बात है। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि बीसीसीआई दौरे के अंतिम चरण में सचिन की जगह लेने के लिए किसी खिलाड़ी को नहीं भेजेगा लेकिन सोमवार की रात बद्रीनाथ को भेजने का फैसला किया गया।

सचिन की जगह लेना मेरे लिए गर्व की बात: बद्रीनाथ
 

बद्रीनाथ ने अपने करियर के कुल सात वनडे में से आखिरी वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ गत जून में खेला था। उन्होंने इन सात वनडे में 15.80 के औसत से 79 रन बनाए हैं।

No comments:

Post a Comment